![](https://www.mycityaajtaknews.com/wp-content/uploads/2024/04/comp-1-6_1713067782.webp)
बोले- 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को ₹5 लाख तक मुफ्त इलाज, गरीबों को 3 करोड़ घर लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने रविवार को अपना संकल्प पत्र जारी किया। इसे मोदी की गारंटी नाम दिया गया है। दिल्ली स्थित भाजपा हेडक्वार्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य नेता मौजूद हैं।
भाजपा का घोषणा पत्र:PM बोले- 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को ₹5 लाख तक मुफ्त इलाज, गरीबों को 3 करोड़ घर देंगे
नई दिल्ली2 मिनट पहले
पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में संकल्प पत्र जारी किया। –
पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में संकल्प पत्र जारी किया।
2024 लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने रविवार को अपना संकल्प पत्र जारी किया। इसे मोदी की गारंटी नाम दिया गया है। दिल्ली स्थित भाजपा हेडक्वार्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य नेता मौजूद हैं।
प्रधानमंत्री ने अलग-अलग वर्ग और क्षेत्र के लोगों को मंच पर बुलाकर संकल्प पत्र की पहली कॉपी सौंपी। ये वो लोग हैं, जिन्हें मोदी सरकार की पिछली किसी न किसी योजना का फायदा मिला। इसके साथ ही पिछले 10 साल के वादों और उन्हें पूरा करने पर बना एक वीडियो भी जारी किया।
प्रधानमंत्री ने अपनी स्पीच में पांच बड़े वादे किए…
1. गरीबों के लिए मुफ्त राशन योजना 2029 तक देने का वादा।
2. 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज का वादा।
3. मुद्रा योजना के तहत लोन की सीमा 20 लाख रुपए की जाएगी।
4. गरीबों को 3 करोड़ घर दिए जाएंगे।
5. एक राष्ट्र, एक चुनाव और एक सामान्य मतदाता सूची प्रणाली शुरू की जाएगी।
संकल्प पत्र के लिए 15 लाख से ज्यादा सुझाव मिले
प्रधानमंत्री मोदी ने चुनावी मेनिफेस्टो के लिए 25 जनवरी 2024 को जनता से सुझाव मांगे थे। इसके बाद पार्टी को 15 लाख से ज्यादा सुझाव मिले थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नमो ऐप के माध्यम से 4 लाख और वीडियो के माध्यम से 11 लाख लोगों ने अपने सजेशन पार्टी को दिए।
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, भाजपा के घोषणा पत्र का विषय सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के साथ “मोदी की गारंटी: विकसित भारत 2047” पर फोकस होगा। पार्टी संकल्प पत्र में केवल उन्हीं वादों को शामिल करेगी, जो पूरे किए जा सकें। घोषणा पत्र विकास, समृद्ध भारत, महिलाओं, युवाओं, गरीबों और किसानों पर केंद्रित होगा।
2019 संकल्प पत्र के 5 अहम वादे जो पूरे हुए, कुछ अधूरे रह गए
भाजपा का घोषणा पत्र:PM बोले- 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को ₹5 लाख तक मुफ्त इलाज, गरीबों को 3 करोड़ घर देंगे
नई दिल्ली2 मिनट पहले
पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में संकल्प पत्र जारी किया।
पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में संकल्प पत्र जारी किया।
2024 लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने रविवार को अपना संकल्प पत्र जारी किया। इसे मोदी की गारंटी नाम दिया गया है। दिल्ली स्थित भाजपा हेडक्वार्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य नेता मौजूद हैं।
प्रधानमंत्री ने अलग-अलग वर्ग और क्षेत्र के लोगों को मंच पर बुलाकर संकल्प पत्र की पहली कॉपी सौंपी। ये वो लोग हैं, जिन्हें मोदी सरकार की पिछली किसी न किसी योजना का फायदा मिला। इसके साथ ही पिछले 10 साल के वादों और उन्हें पूरा करने पर बना एक वीडियो भी जारी किया।
प्रधानमंत्री ने अपनी स्पीच में पांच बड़े वादे किए…
1. गरीबों के लिए मुफ्त राशन योजना 2029 तक देने का वादा।
2. 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज का वादा।
3. मुद्रा योजना के तहत लोन की सीमा 20 लाख रुपए की जाएगी।
4. गरीबों को 3 करोड़ घर दिए जाएंगे।
5. एक राष्ट्र, एक चुनाव और एक सामान्य मतदाता सूची प्रणाली शुरू की जाएगी।
संकल्प पत्र के लिए 15 लाख से ज्यादा सुझाव मिले
प्रधानमंत्री मोदी ने चुनावी मेनिफेस्टो के लिए 25 जनवरी 2024 को जनता से सुझाव मांगे थे। इसके बाद पार्टी को 15 लाख से ज्यादा सुझाव मिले थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नमो ऐप के माध्यम से 4 लाख और वीडियो के माध्यम से 11 लाख लोगों ने अपने सजेशन पार्टी को दिए।
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, भाजपा के घोषणा पत्र का विषय सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के साथ “मोदी की गारंटी: विकसित भारत 2047” पर फोकस होगा। पार्टी संकल्प पत्र में केवल उन्हीं वादों को शामिल करेगी, जो पूरे किए जा सकें। घोषणा पत्र विकास, समृद्ध भारत, महिलाओं, युवाओं, गरीबों और किसानों पर केंद्रित होगा।
2019 संकल्प पत्र के 5 अहम वादे जो पूरे हुए, कुछ अधूरे रह गए
लाइव अपडेट्स
2 मिनट पहले
प्राकृतिक खेती पर बल दिया जाएगा
धरती मां की रक्षा के लिए प्राकृतिक खेती पर बल दिया जाएगा। भारत रिवोल्यूशनी काम शुरू किया है और सफलता मिली है। नैनो यूरिया पर जोर दिया जाएगा। किसान समृद्धि केंद्रों का विकास किया जाएगा। संकल्प फूड प्रोसेसिंग हब बनाने का है। फायदा होगा और रोजगार पैदा होंगे। ये ग्रामीण अर्थव्यवस्था के नए इंजन बनेगें।
4 मिनट पहले
भाजपा राष्ट्रीय सहकारिता नीति लेकर आएगी
भाजपा राष्ट्रीय सहकारिता नीति लेकर आएगी। ये क्रांतिकारी दिशा में बढ़ने वाले हैें। देशभर में डेयरी सहकारी समितियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। कुछ महीने पहले ही दुनिया की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना शुरू हो चुकी है। भारत को ग्लोबल न्यूट्रिशन हब बनाने के लिए हम श्री अन्न पर फोकस करने वाले हैं। श्री अन्न पैदा करने वाले 2 करोड़ से ज्यादा छोटे किसानों को लाभ होगा। दलहन-तिलहन में किसानों को मदद करेंगी। सब्जी उत्पादन और स्टोरेज के लिए नए क्लस्टर्स बनाएगी। फिशरीज के लिए नए प्रोडक्शन और प्रॉसेसिंग क्लस्टर्स बनाए जाएंगे। सी वीड की खेती और मोती की खेती के लिए भी प्रोत्साहन दिया जाएगा।
4 मिनट पहले
किसान सम्मान निधि का लाभ जारी रहेगा
भाजपा ही है जो किसान क्रेडिट कार्ड के दायरे में हमारे पशुपालक और मछुआरों को जोड़ा है। पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ भी देश के 10 करोड़ किसानों को आगे भी मिलेगी।
5 मिनट पहले
महिला खिलाड़ियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए विशेष प्रोग्राम
महिला खिलाड़ियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए विशेष प्रोग्राम और विशेष सुविधाएं बनाई जाएंगी। बहनों-बेटियों के स्वास्थ्य के मिशन को आगे बढ़ाते हुए सर्वाइकल कैंसर के लिए अभियान चलाए जाएंगे।
5 मिनट पहले
नमो ड्रोन दीदी योजना का विस्तार किया जाएगा
नमो ड्रोन दीदी योजना से गांव-गांव में बहनें ड्रोन पायलट बनेंगी। इनसे मिला तो कह रही थीं कि साइकिल भी चलाना नहीं जानते थे, आज पहचान पायलट की बन गई है। पूरे गांव में प्रतिष्ठा मिली है। सरकार जो ड्रोन दे रही है, उसकी कीमत लाखों रुपए में है। मुझे अनुभव है कि माताएं-बहनें बहुत अच्छी तरह से इसे संभालती हैं। एग्रीकल्चर में रिवोल्यूशन में भी ड्रोन दीदी स्थापित होंगी।
6 मिनट पहले
दिव्यांग जनों को पीएम आवास योजना में प्राथमिकता दी जाएगी
जिनको किसी ने नहीं पूछा, उनको मोदी पूजता है। यही सबका साथ, सबका विकास का भाव है। यही भाजपा के संकल्प पत्र की आत्मा है। 10 साल में हमने दिव्यांग जनों के लिए अनेक सुविधाएं दी हैं। इन्हें पीएम आवास योजना में प्राथमिकता दी जाएगी, विशेष जरूरतों के अनुसार आवास मिले, उसका आर्किटेक्टर बदलना पड़ेगा, इस पर फोकस करके काम किया जाएगा। ट्रांस जेंडर्स को भी किसी ने नहीं पूछा। ऐसे साथियों को पहचान और प्रतिष्ठा देने की शुरुआत की है। इन्हें भी आयुष्मान योजना के दायरे में लाने का फैसला किया है। भारत आज विमेन लेड डेवलपमेंट में दुनिया को दिशा दिखा रहा है। आने वाले 5 साल नारी शक्ति की भागीदारी के होंगे। 10 करोड़ महिलाएं सहायता समूहों से जुड़ीं। 10 करोड़ सहायता समूहों को आईटी, टूरिज्म, आदि सेक्टर्स के लिए ट्रेनिंग देंगे। 1 करोड़ लखपति दीदियां बन चुकी हैं। मोदी ने 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गारंटी दी है।
13 मिनट पहले
स्व निधि योजना का विस्तार किया जाएगा
शहर हो या गांव युवाओं को अपनी रुचि का काम करने के लिए और अधिक पैसे मिलेंगे। आजादी के बाद पहली बार रेहड़ी पटरी और ठेले वाले भाई-बहनों को डिग्निटी मिले, ब्याज से मुक्ति मिले, इसमें स्व निधि योजना ने भूमिका निभाई है। रिवोल्यूशन आया है। आज बैंकों ने इन्हें बिना गारंटी मदद दी है। मोदी उनकी गारंटी देता है। भाजपा इस योजना का विस्तार करेगी। एक तो 50 हजार रुपए के कर्ज की लिमिट को बढ़ाया जाएगा, इसी योजना को देश के छोटे कस्बों और गांव-देहात के लिए खोल दिया जाएगा।
15 मिनट पहले
मुद्रा योजना का दायरा 10 लाख रुपए से 20 लाख रुपए किया जाएगा
मुद्रा योजना से करोड़ों आंत्रप्रिन्योर बने, जॉब क्रिएट हुए और जॉब क्रिएटर बने। भाजपा ने संकल्प लिया है कि अब तक मुद्रा योजना के तहत लोन की सीमा 10 लाख रुपए थी, अब भाजपा ने इसे बढ़ाकर 20 लाख रुपए कर दिया है।
17 मिनट पहले
पाइप से सस्ती रसोई गैस घर-घर पहुंचाने के लिए तेजी से काम करेंगे
अभी तक हमने सस्ते सिलेंडर घर-घर पहुंचाए हैं। पाइप से सस्ती रसोई गैस घर-घर पहुंचाने के लिए तेजी से काम करेंगे। हमने करोड़ों गरीब परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिए। करोड़ों परिवारों का बिजली बिल जीरो करने और बिजली से कमाई करने की दिशा में काम करेंगे। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना लागू की है। एक करोड़ लोग रजिस्ट्री करा चुके हैं। भाजपा का संकल्प है कि इस योजना पर और तेजी से काम किया जाएगा।
17 मिनट पहले
हम 3 करोड़ और नए घर बनाएंगे
बुजुर्ग चाहे गरीब हों, मध्यम वर्ग के हों, उच्च-मध्यम वर्ग के हों, ये नया दायरा होगा, जिन्हें 5 लाख रुपए के मुफ्त इलाज की योजना मिलेगी। गरीबों को 4 करोड़ पक्के घर बनाकर दिए हैं। परिवारों के विस्तार होते हैं, एक घर से दो घर हो जाते हैं। नए घर की संभावना होती है। उन परिवारों की चिंता करते हुए हम 3 करोड़ और नए घर बनाएंगे।
18 मिनट पहले
70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाएगा
मोदी की गारंटी है कि जन औषधि केंद्रों पर 80 फीसदी डिस्काउंट के साथ सस्ती दवाएं मिलती रहेंगी। इनका विस्तार भी करेंगे। गारंटी है कि आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख रुपए तक का मु्फ्त इलाज मिलता रहेगा। भाजपा ने बड़ा निर्णय लिया है, 70 वर्ष की आय़ु के ऊपर के सभी बुजुर्गों से जुड़ा है। जो बुजुर्ग हैं, उनकी चिंता होती है कि बीमारी की स्थिति में इलाज कैसे होगा। मध्यम वर्ग को चिंता ज्यादा होगी। 70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाए।
20 मिनट पहले
भाजपा ने पिछले 10 साल में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला
भाजपा ने पिछले 10 साल में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालकर सिद्ध किया कि हम परिणाम लाने के लिए काम करते हैं। काम रुकता नहीं है। जो लोग गरीबी से बाहर आए, इन्हें भी लंबे अरसे तक संबल की जरूरत है। कभी-कभी छोटी सी कठिनाई भी फिर से उसे गरीबी में धकेल देती है। अस्पताल में मरीज का ऑपरेशन बढ़िया हो गया होगा, फिर भी डॉक्टर कहते हैं कि महीना दो महीना ये चीजें संभालना। वैसे ही गरीबी से जो बाहर निकलकर आया है, उसे भी कुछ समय के लिए बहुत संबल की आवश्यकता होती है। ताकि वो दोबारा गरीबी में जाने के लिए मजबूर ना हो जाए। इसी सोच के साथ भाजपा ने गरीब कल्याण की कई योजनाओं का विस्तार का संकल्प लिया है। मोदी की गारंटी है कि मुफ्त राशन की योजना आने वाले 5 साल तक जारी रहेगी। हम निश्चित करेंगे कि गरीब के भोजन की थाली पोषण युक्त हो। उसके मन को संतोष देने वाली हो, सस्ती भी हो। पेट भी भरे, मन भी भरे और जेब भी भरी रहे।
24 मिनट पहले
हमारा फोकस डिग्निटी ऑफ लाइफ, क्वालिटी ऑफ लाइफ
हमारा फोकस डिग्निटी ऑफ लाइफ, क्वालिटी ऑफ लाइफ, निवेश से नौकरी पर है। संकल्प पत्र में क्वांटिटी ऑफ ऑपर्चुनिटीज और क्वालिटी ऑफ ऑपर्च्यूनिटीज पर फोकस है। स्टार्टअप को बढ़ावा देकर हाई वैल्यू सर्विसेस पर ध्यान देने जा रहे हैं।युवा भारत की युवा आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है।
25 मिनट पहले
संकल्प पत्र युवा, नारी, गरीब, किसान को सशक्त करता है
भाजपा ने मेनिफेस्टो की शुचिता को फिर से स्थापित किया है। ये संकल्प पत्र विकसित भारत के 4 मजबूत स्तंभ युवा, नारी, गरीब, किसान को सशक्त करता है।
26 मिनट पहले
10 साल में भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के हर बिंदु को गारंटी के रूप में जमीन पर उतारा
आज भाजपा ने विकसित भारत के संकल्प पत्र को देश के सामने रखा है। मैं सभी को बधाई देता हूं। राजनाथजी और उनकी टीम, लाखों सुझाव भेजने वालों का भी अभिनंदन करता हूं। पूरे देश को भाजपा के संकल्प पत्र का इंतजार रहता है। बड़ा कारण है कि 10 साल में भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के हर बिंदु को गारंटी के रूप में जमीन पर उतारा है।
27 मिनट पहले
PM मोदी ने कहा- आज बहुत शुभ दिन है
PM मोदी ने कहा- आज बहुत शुभ दिन है। देश के कई राज्यों में इस समय नववर्ष का उत्साह है। बंगाल में वैशाख का, असम में बिहू, ओडिशा में पाना संक्रांति, केरल में बिशु, तमिलनाडु में नववर्ष पुथांडु हो… सब जगह हर्ष का दौर। नवरात्रि के छठे दिन हम सभी मां कात्यायनी की पूजा करते हैं। मां कात्यायनी अपनी दोनों भुजाओं में कमल धारण किए हुए हैं। ये संयोग भी बहुत बड़ा आशीर्वाद है। सोने में सुहागा कि आज बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती भी है।
46 मिनट पहले
राजनाथ बोले- संकल्प पत्र को तैयार करने में मोदीजी भी शामिल
राजनाथ बोले- संकल्प पत्र को तैयार करने में मोदीजी भी शामिल हैं और देर रात तक बैठकर उन्होंने हमारा मार्गदर्शन किया है। मैेंने खुद सोचा कि उनके भीतर स्पष्टता है और आत्मविश्वास है।
47 मिनट पहले
हर संकल्प मोदी की गारंटी से युक्त है
राजनाथ बोले- हर संकल्प मोदी की गारंटी से युक्त है। भारत में इसे 24 कैरेट सोने जैसी खरी मानी जाती है। संकल्प पत्र दुनिया के राजनीतिक दलों के लिए गोल्ड स्टैंडर्ड है।
48 मिनट पहले
संकल्प पत्र में गवर्नेंस को 14 सेक्टर में बांटा गया
गवर्नेंस को 14 सेक्टर में बांटा। भारत के अन्य देशों से संबंध, आंतरिक और बाहरी सुरक्षा, समृद्ध भारत, ईज ऑफ लिविंग, विरासत का विकास, गुड गवर्नेंस, सुशासन, स्वस्थ भारत, शिक्षा, खेल, सभी सेक्टर्स का विकास, इनोवेशन और टेक्नोलॉजी और पर्यावरण को रखा है।
48 मिनट पहले
संकल्प पत्र 24 ग्रुप्स में, इसमें 10 सोशल ग्रुप
हर विषय की 360 डिग्री एनालिसिस करने के बाद 24 ग्रुप्स में विषय को बांटा है। 10 सोशल ग्रुप्स में गरीब, युवा, मध्यम वर्ग, मछुआरे, वंचित वर्ग, सीनियर सिटिजन, पिछड़े-कमजोर वर्ग शामिल है।
49 मिनट पहले
15 लाख सुझाव आए
अब हम भारत के 140 करोड़ भारतीयों के सामने नया संकल्प पत्र पेश करते हैं। इसे तैयार करने में बहुत बड़ी एक्सरसाइज की गई थी। तीन माध्यमों से सुझाव आए। रथ के माध्यम से, संस्थाओं और व्यक्तियों से, पार्टी संगठन से, ऑनलाइन नमो ऐप, वीडियो से आए। 15 लाख सुझाव आए और इन पर विचार किया गया। विचार हुआ कि संकल्प लेंगे तो उनके फाइनेंस का क्या होगा। मित्र देशों पर असर तो नहीं पड़ेगा, ये भी देखा गया है।
50 मिनट पहले
राजनाथ बोले- गरीबों को मुफ्त राशन योजना 2029 तक चलाने का संकल्प
भाजपा अपने वादे को पूरा करती है। हमारे कथन और करनी में कोई अंतर नहीं रहा है। देश के नागरिक भी यही मानने लगे हैं। 370 हटाने की बात कही थी। खत्म हो गई। महिलाओं के लिए आरक्षण की बात कही थी, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के साथ यह पूरा किया। राम मंदिर की बात कही थी, वो भी पूरा किया। आत्म निर्भर भारत की दिशा में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। समावेशी विकास की बात कही थी। देश के 80 फीसदी से ज्यादा गरीबों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। 2029 तक योजना चलाने का संकल्प है।
52 मिनट पहले
राजनाथ बोले- 2014 और 2019 का हर वादा हमने पूरा किया
संकल्प पत्र कमेटी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा- 2014 का संकल्प पत्र हो या 2019 का घोषणा पत्र हो, हमने हर वादा पूरा किया। 2014 में मैं पार्टी का अध्यक्ष था। मुरली मनोहर जोशी जी कमेटी के अध्यक्ष थे। मोदीजी ने कहा था कि जो भी वादे करें, उसे पूरा करें।
भाजपा अपने संकल्पों से सशक्त भारत का रोडमैप पेश करती है और समाज के हर वर्ग के विकास की प्रतिबद्धता को भी सामने रखती है। 5 साल पहले संकल्पित भाषण सशक्त भाषण के साथ घोषणा पत्र लेकर आए थे। 2047 के भारत की रूपरेखा रखी थी।
55 मिनट पहले
दुनिया ने पूछा- आयुष्मान भारत क्या है
नड्डा ने कहा- मुझे जब स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया तो हमारे बारे में सोचा जाता था कि भारत फॉलो करने वाला देश है। मोदीजी ने 5 लाख का हेल्थ कवर प्रोग्राम शुरू किया, जो दुनिया का सबसे बड़ा प्रोग्राम बना। जब मैं वर्ल्ड हेल्थ असेंबली में गया तो सबने हमसे पूछा कि आयुष्मान भारत क्या है।
56 मिनट पहले
दुनिया ने माना कि मोदीजी की स्ट्रैटजी सबसे अच्छी
कोविड के वक्त दुनिया नहीं जानती थी कि इससे कैसे लड़ा जाए। विकसित देश अपने निर्णय प्रक्रिया में डगमगा गए। वो नहीं तय कर पाए कि मानवता जरूरी है या अर्थ शास्त्र। विकसित देश लॉकडाउन को लेकर संशय में रहे। पीएम मोदी ने कहा कि जान है तो जहान है। लॉकडाउन लगाया। देश को 2 महीने में लड़ने के लिए तैयार किया और कहा कि जान भी है और जहान भी है। दुनिया ने माना कि मोदीजी की स्ट्रैटजी सबसे अच्छी है।
14 अप्रैल 2024
मोदीजी के नेतृत्व में भव्य राम मंदिर बना
आपने क्लियर मेंडेट दिया और उसका क्लियर नतीजा निकला। 1951 में हमने कहा कि एक देश में दो विधान दो निशान नहीं चलेंगे। 5 अगस्त को 370 को धराशायी कर दिया गया, पीएम मोदी की इच्छाशक्ति से ऐसा हुआ। पालमपुर में प्रस्ताव पारित हुआ था कि राम मंदिर बनाने का रास्ता प्रशस्त करेंगे। वो वक्त देखा, जब कांग्रेस के वकील न्यायिक प्रक्रिया को रोकते थे। उन्होंने भारतीय संस्कृति की चिंता नहीं थी, कहते थे कि भाजपा को फायदा होगा। मोदीजी के नेतृत्व में भव्य राम मंदिर बना।
14 अप्रैल 2024
ये बदलता हुआ भारत है
नड्डा ने कहा- 1993 में मैं पहली बार विधायक बना था। विधानसभा क्षेत्र के 90 फीसदी गांवों में पैदल जाना पड़ता था। 3 लाख 80 हजार किलोमीटर की पक्की ग्रामीण सड़क बनी हैं। कोई ऐसा गांव नहीं, जहां सड़क से ना पहुंच सकें। ये बदलता हुआ भारत है। कभी कल्पना नहीं की थी कि गांव में ऑप्टिकल फाइबर पहुंचेगा। आज गांवों को इससे जोड़ा जा रहा है।
14 अप्रैल 2024
PM ने जनादेश को गरीबों को समर्पित किया
नड्डा बोले- 2014 में पीएम मोदी के नेतृत्व में वोट शेयर 31 फीसदी पहुंचा 282 सीटें जीतीं। 2019 में हमने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा वोट शेयर 37.3 फीसदी पहुंचा और 303 सीटें हमने जीतीं। इस स्पष्ट जनादेश को मोदीजी ने गांव, गरीब, वंचित, दलित, महिलाओं, युवाओं, किसानों को समर्पित किया।
14 अप्रैल 2024
प्रधानमंत्री ने सबका साथ-सबका प्रयास से आगे बढ़ाया
नड्डा बोले- यह मेनिफेस्टो उस यात्रा को आगे बढ़ाने का काम है। हमने एकात्म मानववाद की बात कही। जब सरकार में आए तो अंत्योदय के रूप में उसे स्थापित किया। प्रधानमंत्री ने सबका साथ-सबका प्रयास से आगे बढ़ाया। मोदी जब संसदीय दल के नेता चुने गए थे तो स्पष्ट कहा था कि सरकार गांव, गरीब, अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को समर्पित है।
14 अप्रैल 2024
आज संकल्प पत्र की लॉन्चिंग होगी
नड्डा बोले- आज संकल्प पत्र की लॉन्चिंग होगी। हमें ध्यान में रखना चाहिए कि भाजपा और जनसंघ से लेकर यह वैचारिक अधिष्ठान होने के नाते विचारों को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं। हम सभी इस यात्रा में शामिल हैं।
14 अप्रैल 2024
नड्डा बोले- प्रधानमंत्री हर गतिविधि के साथ अपने को जोड़ते हैं
जेपी नड्डा बोले- प्रधानमंत्री हर गतिविधि के साथ अपने को जोड़ते हैं। प्रधानसेवक होते हुए पार्टी उनकी प्राथमिकता है। जब भी हम समय मांगते हैें तो वे हमें समय देते हैं। आज भी यहां मौजूद हैं
14 अप्रैल 2024
PM ने कहा था- मेरे लिए 4 जातियां: नारी, युवा, किसान और गरीब
PM मोदी ने दिसंबर 2023 में तीन राज्य- मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत के बाद कहा था कि उनके लिए भारत में 4 जातियां ही सबसे बड़ी जातिया हैं। नारी शक्ति, युवा शक्ति, किसान और गरीब परिवार। इन्हें सशक्त करने से ही देश सशक्त होने वाला है। PM ने उन्हें GYAN- गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी नाम दिया।
14 अप्रैल 2024
30 मार्च को मेनिफेस्टो कमेटी बनाई गई, राजनाथ अध्यक्ष, 4 राज्यों के CM समेत 27 सदस्य शामिल
भाजपा ने 30 मार्च को मेनिफेस्टो कमेटी का ऐलान किया था। कमेटी में कुल 27 मेंबर हैं। इसके अध्यक्ष रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संयोजक और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को सह संयोजक का जिम्मा दिया गया था।
इसके अलावा कमेटी में मध्य प्रदेश, असम, गुजरात और छत्तीसगढ़ के CM समेत 24 लोगों को इसका सदस्य नियुक्त किया गया था। कमेटी में अर्जुन मुंडा, किरेन रिजिजू, अश्विनी वैष्णव, शिवराज सिंह चौहान, वसुंधरा राजे और स्मृति ईरानी भी शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…
14 अप्रैल 2024
कांग्रेस ने 5 अप्रैल को जारी किया था अपना मेनिफेस्टो
कांग्रेस ने 5 अप्रैल को अपना घोषणा पत्र जारी किया था। उन्होंने इसे ‘न्याय पत्र’ नाम दिया। पार्टी ने इसमें 5 न्याय के साथ 25 गारंटियां दी हैं। इसमें गरीब महिलाओं को हर साल 1 लाख रुपए, 400 रुपए मजदूरी, फसलों की MSP पर कानून, जाति जनगणना करवाने और अग्निवीर योजना बंद करने का वादा शामिल है। पूरी खबर पढ़ें…
14 अप्रैल 2024
राजद के घोषणा पत्र में 1 करोड़ नौकरी का वादा: गरीब महिलाओं को सालाना 1 लाख रुपए
तेजस्वी यादव ने शनिवार (13 अप्रैव) को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। घोषणा पत्र में पूरे देश में 1 करोड़ नौकरी देने का वादा किया गया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर हमारी सरकार आएगी तो 15 अगस्त से पूरे देश में नौकरी देना शुरू करेंगे। राजद ने घोषणा पत्र में 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने का वादा किया है। पूरी खबर पढ़ें.
14 अप्रैल 2024
सपा के घोषणा पत्र में जातीय जनगणना: फ्री आटा-डाटा और लड़कियों को मुफ्त शिक्षा
सपा ने बुधवार (10 अप्रैल) को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए घोषणा पत्र जारी किया। जिसमें 2025 तक जनगणना, 2029 तक सबको न्याय, फ्री शिक्षा और महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण वादा किया है। साथ ही सभी रिक्त पड़ी सरकारी नौकरियों को भरने की बात की कही। अखिलेश यादव ने किसानों का कर्ज माफ करने का भी वादा किया। पूरी खबर पढ़ें…
14 अप्रैल 2024
लोकसभा चुनाव 7 फेज में, 4 जून को नतीजे
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने 16 मार्च को 18वीं लोकसभा के चुनाव की तारीखों की घोषणा की थी। इसके मुताबिक, कुल 543 सीटों पर 7 फेज में वोटिंग होंगे। पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को और आखिरी फेज की वोटिंग 1 जून को होगी। 4 जून को नतीजे आएंगे। वोटिंग से लेकर नतीजे तक की प्रक्रिया में 46 दिन लगेंगे।
लोकसभा के साथ 4 राज्यों- आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव भी होंगे। ओडिशा में 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को वोटिंग होगी। बाकी तीन राज्यों में एक फेज में चुनाव होंगे।
अरुणाचल और सिक्किम में 19 अप्रैल, आंध्र प्रदेश में 13 मई को वोट डाले जाएंगे। आंध्र प्रदेश, ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे। अरुणाचल और सिक्किम में विधानासभा चुनाव के नतीजों का ऐलान दो दिन पहले यानी 2 जून को होगा। पूरी खबर पढ़ें…