Ramlala Surya Tilak: कहानी ‘सूर्य तिलक’ की, इन मंदिरों में भी किरणें करती हैं देवी-देवताओं का अभिषेक?

 

Surya Tilak: राम नवमी के दिन राम लला का सूर्य तिलक किया जाएगा। 17 अप्रैल को दोपहर 12:00 बजे राम लला का सूर्य अभिषेक किया जाएगा। सूर्य तिलक मैकेनिज्म का उपयोग पहले से ही कुछ जैन मंदिरों और कोणार्क के सूर्य मंदिर में किया जा रहा है।

 

इस वर्ष राम नवमी का पर्व खास होने जा रहा है। अयोध्या में भव्य मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहली राम नवमी है। राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम नवमी की विशेष तैयारियां की हैं। इसके तहत राम नवमी के दिन रामलला का सूर्य तिलक किया जाएगा। इसके लिए 17 अप्रैल दोपहर 12:00 बजे का समय तय किया गया है। इसी समय राम लला का सूर्य अभिषेक किया जाएगा।

राम लला का सूर्य तिलक किस तरह से किया जाएगा?

दोपहर 12 बजे सूर्य की किरणें राम लला के मस्तक पर पड़ेंगी। निरंतर चार मिनट तक किरणें राम लला के मुख मंडल को प्रकाशमान करेंगी। राममंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि श्रीराम लला का सूर्य तिलक करने की तैयारी संपूर्ण परिश्रम से हो रही है। संभव है कि राम नवमी पर वैज्ञानिकों का प्रयास फलीभूत हो जाए। तकरीबन 100 एलईडी स्क्रीन के जरिए इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा।

और किन मंदिरों में सूर्य तिलक होता है?

सूर्य तिलक मैकेनिज्म का उपयोग पहले से ही कुछ जैन मंदिरों और सूर्य मंदिरों में किया जा रहा है। हालांकि, उनमें अलग तरह की इंजीनियरिंग का प्रयोग किया गया है। राम मंदिर में भी मैकेनिज्म वही है, लेकिन इंजीनियरिंग बिल्कुल अलग है।

गुजरात का जैन मंदिर

सूर्य तिलक गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में स्थित कोबा जैन तीर्थ में भी होता है। कोबा प्राचीन जैन ग्रंथों पर एक विशाल संग्रह रखने के लिए जाना जाता है। इसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का उत्कृष्टता प्रमाण पत्र भी मिल चुका है। अहमदाबाद में यह मंदिर इस तरह बनाया गया है, जहां जैन धर्म और विज्ञान का संगम होता है। यहां हर साल 22 मई को लाखों जैनियों की उपस्थिति में सूर्य अपनी किरणें श्री महावीर स्वामी भगवान के मस्तक पर डालता है। यह अनोखी घटना करीब तीन मिनट तक होती है।

 

कोबा जैन आराधना केंद्र के ट्रस्टी बताते हैं, ‘1987 से हर साल सूर्य तिलक 22 मई को दोपहर 2.07 बजे होता है। आज तक इस समय बादलों को सूर्य की किरणों में बाधा डालते नहीं देखा गया है। ट्रस्टी का यह भी कहना है कि कोई जादू नहीं है, बल्कि गणित, खगोल विज्ञान और मूर्तिकला के पारंपरिक ज्ञान के सही उपयोग के साथ मंदिर के कुशलतापूर्वक निर्माण के कारण ऐसा सूर्य तिलक संभव हुआ है।’

महालक्ष्मी मंदिर का प्रसिद्ध किरणोत्सव

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में स्थित महालक्ष्मी मंदिर किरणोत्सव के लिए प्रसिद्ध है। इस मंदिर का निर्माण सातवीं सदी चालुक्य वंश के शासक कर्णदेव ने करवाया था। मंदिर में दुर्लभ किरणोस्तव की घटना तब घटती है, जब सूर्य की किरणें सीधे देवी की मूर्ति पर पड़ती हैं। ऐसा साल में दो बार होता है। 31 जनवरी और 9 नवंबर को सूर्य की किरणें माता के चरणों पर पड़ती हैं। 1 फरवरी और 10 नवंबर को सूर्य की किरणें रश्मि मूर्ति के मध्य भाग पर गिरती है। 2 फरवरी और 11 नवंबर को सूर्य की किरणें पूरी मूर्ति को अपनी रोशनी से नहला देती हैं। इस अद्भुत घटना को एलईडी स्क्रीन के जरिए लाइव स्ट्रीम किया जाता है। सूर्य की किरणों का उत्सव महालक्ष्मी मंदिर में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

hi Hindi
X
error: Content is protected !!
सिर्फ सच टीवी भारत को आवश्यकता है पुरे भारतवर्ष मे स्टेट हेड मंडल ब्यूरो जिला ब्यूरो क्राइम रिपोर्टर तहसील रिपोर्टर विज्ञापन प्रतिनिधि तथा क्षेत्रीय संबाददाताओ की खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे:- 8764696848,इमेल [email protected]