भाजपा कार्यकर्ता निधि समर्पण अभियान में बढ़-चढ़ कर भाग ले-प्रदीप खीचड़”
निधि समर्पण अभियान की बाल्मीकि मौहल्ले के बूथ न.150 और विश्वकर्मा गुरुद्वारा वाले बूथ न.158 पर हुई शुरूआत
————————————————सादुलशहर भाजपा नगर मंडल के द्वारा भाजपा निधि समर्पण अभियान के तहत वार्ड न.18 के बाल्मीकि मौहल्ले के बूथ नंबर 150 में भाजपा नगर मंत्री एवं बूथ प्रभारी घनश्याम वाल्मीकि के नेतृत्व में बूथ अध्यक्ष रवि आदिवाल के निवास पर और विश्वकर्मा गुरुद्वारा वाले बूथ नंबर 158 पर बूथ प्रभारी गुरप्रीत सिंह काला के नेतृत्व में बूथ अध्यक्ष रेशम सिंह जग्गा के निवास पर अभियान की शुरूआत दोनों बूथ अध्यक्षों की अध्यक्षता में की गई।
मुख्यअतिथि अभियान के प्रभारी एवं पालिका पूर्व अध्यक्ष प्रदीप खीचड, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष करुण मित्तल विशिष्ट अतिथि इंजि सत्यनारायण शर्मा व महेन्द्र शर्मा थे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण कर व भाजपा का झंडारोहण कर की गई।
कार्यक्रम में विचार रखते हुए पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप खीचड ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी निष्ठा, समर्पण, सक्रियता के कारण हजारों के भीड़ में अलग पहचान रखता है। प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ हर कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर गति प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि समर्पण निधि कार्यक्रम में हिस्सा लेकर पार्टी को मजबूती प्रदान करने में अपनी भूमिका अदा करनी है, जिससे पार्टी समृद्ध और सशक्त हो सके। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष करूण मित्तल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अन्य राजनीतिक दलों से इसलिए अलग है, क्योंकि विचार व संगठन के विस्तार के लिए हमारे कार्यकर्ता ही रीति- नीति तय करते हैं। पार्टी जो भी अभियान प्रारंभ करती है उसे सफल बनाने में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सामूहिकता के साथ पूरी जी-जान से जुट जाता है। कार्यकर्ताओं की इसी सामूहिक शक्ति के आधार पर समर्पण निधि संग्रह अभियान सफल होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम एवं पूंजी से चलने वाली पार्टी है। भाजपा सत्ता से नहीं अपने देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं के दम पर, जनता के लिए, जनता द्धारा चलाई जाने वाली राष्ट्रवादी पार्टी है।
इंजि सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि बूथ समर्पण निधि योजना में कार्यकर्ता व पदाधिकारी लक्ष्‌य बनाकर बूथ के प्रत्येक घर तक पहुंचे तो लक्ष्‌य आसानी से प्राप्त हो जाएंगा। समर्पण निधि का मतलब लोगों से सहयोग लेना ही नहीं बल्कि उससे जुड़ना भी है। पार्षद पवन मेघवाल ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से हमे कुशाभाऊ ठाकरे ने जो आत्मनिर्भर संगठन इकाई की परिकल्पना करते हुए जो विचार दिया था कि हमारा संगठन कार्यकर्ताओ की शक्ति के आधार पर आत्मनिर्भर दल बने, उनके इस विचार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने संकल्प के रूप में अंगीकार किया है। समर्पण निधि संग्रह अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता इस संकल्प को पूरा करने के लिए जूटे हैं।कार्यक्रमों का विधिवत संचालन समर्पण निधि के सह संयोजक व मंडल उपाध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र शर्मा ने किया। कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष रेशम सिंह जग्गा के निवास पर अतिथियों का माल्यार्पण कर व शॉल उढ़ाकर परिवार जनों द्वारा सम्मान किया गया। दोनों ही बूथों पर कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर समर्पण निधि हेतु अपना प्रशंसनीय योगदान दिया।
इस दौरान बूथ150 पर पूर्व पार्षद मंगू राम राजीव कुमार, गूगन राम, सहीराम बिश्नोई, पम्मा सोनी, बृजलाल, राजू, सुभाष,बग्गा राम,सुमेश व बूथ 158 पर नगर मंत्री परमेंद्र देवगन,जितेंद्र चावला, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष बलविंदर सिंह गिल विक्रम गुंबर (टिंकू) लवली गुंबर, साजन छाबड़ा,सतनाम सिंह, अंग्रेज सिंह, गुरप्रीत सिंह, मंगत चलाना, जसवीर सिंह, हर्षदीप सिंह, जगदीश वर्मा, सुभाष वर्मा, साहिल भूतना, पिंटू धूड़ीया, मानाराम, मोनू चलाना, महेंद्र सिंह गुरमीत सिंह सहित बडी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

hi Hindi
X
error: Content is protected !!
सिर्फ सच टीवी भारत को आवश्यकता है पुरे भारतवर्ष मे स्टेट हेड मंडल ब्यूरो जिला ब्यूरो क्राइम रिपोर्टर तहसील रिपोर्टर विज्ञापन प्रतिनिधि तथा क्षेत्रीय संबाददाताओ की खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे:- 8764696848,इमेल [email protected]