कायस्थ एकता सेवा समिति के द्वारा किया गया होली मिलन समारोह
बलरामपुर जनपद के तुलसीपुर नगर में कायस्थ एकता सेवा समिति के द्वारा कायस्थ समाज का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया । जिसमें विशेष अतिथि के रुप में बाबू बनारसी दास लखनऊ विश्वविद्यालय के डॉ रवि खरे जी व श्री आदर्श श्रीवास्तव जी को आमंत्रित किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान चित्रगुप्त के चित्र पर माल्यार्पण करके उनकी आरती की गई ।भगवान चित्रगुप्त के पूजन के समय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित कुमार श्रीवास्तव जी, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री रमेश चंद श्रीवास्तव जी ,राष्ट्रीय महासचिव श्री कांति प्रसाद श्रीवास्तव जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री विजय प्रकाश श्रीवास्तव, श्री संजय कुमार श्रीवास्तव ,राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री महेश चंद श्रीवास्तव ,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नवीन श्रीवास्तव ,राष्ट्रीय सचिव श्री मधुप कुमार श्रीवास्तव प्रवीण श्रीवास्तव प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ,प्रदेश सचिव आलिंद मोहन श्रीवास्तव, लक्ष्मण लाल श्रीवास्तव ,प्रदेश उपाध्यक्ष अभय श्रीवास्तव, महिला मोर्चा की श्रीमती नंदनी श्रीवास्तव ,मंडल अध्यक्ष श्री हरेंद्र श्रीवास्तव ,युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री मयंक श्रीवास्तव तथा प्रदेश, मंडल, व जिले के अन्य सभी पदाधिकारी गण एवं जिले व नगर के समस्त कायस्थ बंधु उपस्थित रहे और सभी ने भगवान चित्रगुप्त को पुष्प भेंट कर उनका पूजन अर्चन किया ।तत्पश्चात मंचासीन राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित श्रीवास्तव जी, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश चंद्र श्रीवास्तव जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय प्रकाश श्रीवास्तव जी ,श्री संजय कुमार श्रीवास्तव जी ,प्रदेश सचिव मधुप कुमार श्रीवास्तव जी तथा विशिष्ट अतिथि श्री डॉ रवि खरे जी, श्री आदर्श श्रीवास्तव जी ने सामने उपस्थित कायस्थ समाज को संबोधित किया और सभी को संगठित होने के लिए आवाहन किया। कार्यक्रम के समापन पर समस्त पदाधिकारियों और कायस्थ समाज के लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर गले लगाया और होली की शुभकामनाएं दी। होली मिलन के बाद सभी ने एक साथ भोजन भी ग्रहण किया। ब्यूरो चीफ रमेश चन्द्र श्रीवास्तव न्यूज टीवी आर भारत बलरामपुर का रिपोर्ट।