इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन मेडिकान-2023 का भव्य आयोजन – दिल्ली और चंडीगढ़ के आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अलग अलग विषयों पर अपने विचार रखे

सहारनपुर उत्तर प्रदेश से रवि प्रकाश की खास रिपोर्ट

सहारनपुर : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन मेडिकान-2023 का भव्य आयोजन सिटी कन्वेनशन सेंटर, देहरादून रोड़ में किया गया।सेमिनार में दिल्ली और चंडीगढ़ के आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अलग अलग विषयों पर अपने विचार रखे – कार्यक्रम में सर्व प्रथम, आई एम ए प्रार्थना पढ़ कर डाक्टर सीमा अग्रवाल ने कार्यक्रम शुरू किया। तदपश्चात मुख्य अतिथि मंडलायुक्त डाक्टर लोकेश एम ने दीप प्रज्वलित कर के अधिवेशन का शुभारंभ किया। विषिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर संजीव मांगलिक, मुख्य चिकित्सा अधिक्षक डाक्टर रतन पाल सुमन, आई एम ए (उत्तर प्रदेश) जोन के अध्यक्ष डाक्टर तनुराज सिरोही की गरिमामय उपस्थिति रही ।कार्यक्रम का संचालन डाक्टर नीतू जैन और वैज्ञानिक सचिव डाक्टर सौम्य जैन ने सुयुक्त रूप से किया। अधिवेशन के संयोजक डाक्टर रजनीश दहूजा ने कहा की इस तरह के कार्यक्रम चिकित्सकों के लिए चिकित्सा विज्ञान के नए आयाम को आत्मसात करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी है। आई एम ए के अध्यक्ष डाक्टर सुभाष सहगल ने समस्त चिकित्सक बंधुओं से कम से कम कीमत में जिले के लोगों को उत्तम चिकित्सा सेवा प्रदान करने का आवाहन किया। सेमिनार में दिल्ली और चंडीगढ़ के आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अलग अलग विषयों पर अपने विचार रखे – धर्मशिला नरायणा हॉस्पिटल से आए डाक्टर आनंद पांडे ने दिल की बीमारियों की रोकथाम और इलाज पर प्रकाश डाला, मेरठ से आए मशहूर चिकित्सक डाक्टर एस पी सोंधी ने डायबिटीज की बीमारी पर अपने गहन शोध एवं उसके उपचार के नए आयाम पर विचार रखे। उन्होंने कहा की किसी भी बीमारी से डरने की जगह उसे समझना और उसके उचित उपचार से क्वाल्टी ऑफ लाइफ में सुधार किया जा सकता है।डाक्टर सुशील शर्मा ने क्रोनिक डिसीजेस के उपचार में अपने विस्तृत अनुभव को साझा किया। बाल रोग विशेषज्ञ डाक्टर आई पी एस कोचर ने बच्चों में ग्रोथ फेलियर को रोकने और उसक उपचार के बारे में जानकारी दी – चंडीगढ़ से आए प्रख्यात डाक्टर मुरलीधरन, मैक्स हॉस्पिटल से आए सर्चन रविन्द्र वत्स ने गैस्ट्रो सर्जरी में नए आयाम पर विवृति दी। देहरादून के सिनर्जी हॉस्पिटी से आए डाक्टर प्रवीण मित्तल ने जोड़ों की बीमारियों में हुए नए शोध के बारे में विचार रखे।अंत में डाक्टर ऋषि भाटिया एवं डाक्टर आर के गोरया ने चिकित्सा विज्ञान में मेडिको लीगल से जुडे मुद्दो के बारे में गहन विचार रखे। उन्होने डॉक्टर पेशेंट रिलेशनशिप व इस से जुड़े विभिन्न आयाम पर भी बात की।कार्यक्रम में सहारनपुर एवं आसपास के चिकित्सको ने भाग लिया। आई एम ए के सचिव डाक्टर अवनीश सिंघल, कोषाध्यक्ष डाक्टर विकास अग्रवाल, डाक्टर गायत्री सहगल, डाक्टर पूनम मखीजा, डाक्टर विनीता मल्होत्रा, डाक्टर नैना मिगलानी, डाक्टर सोनिया बैनर्जी, डाक्टर रजनीश सिंघल, डाक्टर संजीव मिगलानी, डाक्टर कलीम अहमद, डाक्टर मोहन सिंह, डाक्टर संदीप गर्ग, डाक्टर मनदीप सिंह, डाक्टर कर्मवीर, डाक्टर विवेक बैनर्जी, डाक्टर संजीव मित्तल, डाक्टर अनुपम मलिक, डाक्टर नरेश नौसरान, डाक्टर संजय कपिल, डाक्टर जोशी, डाक्टर नीरज आर्य, डाक्टर अजय सिंह का विशेष योगदान रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

hi Hindi
X
error: Content is protected !!
सिर्फ सच टीवी भारत को आवश्यकता है पुरे भारतवर्ष मे स्टेट हेड मंडल ब्यूरो जिला ब्यूरो क्राइम रिपोर्टर तहसील रिपोर्टर विज्ञापन प्रतिनिधि तथा क्षेत्रीय संबाददाताओ की खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे:- 8764696848,इमेल [email protected]