जूनागढ़ में धार्मिक स्थान हटाने के नोटिस पर बवाल:भीड़ ने पत्थर फेंके; गाड़िया फूंकी, एक की मौत, DSP और चार पुलिसकर्मी घायल
गुजरात के जूनागढ़ में एक धार्मिक स्थान को हटाने के नोटिस पर बवाल हो गया। शुक्रवार देर रात 300 से ज्यादा लोग धर्मस्थल के पास इकठ्ठा हुए और नोटिस देने के विरोध में प्रदर्शन किया। इसके बाद इन्होंने पुलिस थाने को घेर लिया। पत्थरबाजी शुरू कर दी।
पुलिस ने बचाव में आंसू गैस के गोले छोड़े। इस दौरान झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई। DSP के अलावा चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। अब तक 174 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
भीड़ ने बस पर पथराव किया, पैसेंजर्स को चोटें आईं
दरअसल जूनागढ़ में मजेवाड़ी गेट के पास मौजूद दरगाह को जिला प्रशासन की ओर से गिराने का नोटिस मिला था। इसके बाद जमा हुई भीड़ ने सड़क से गुजर रही बस के शीशे तोड़ दिए। जिससे बस में बैठे यात्रियों को चोटें आईं। इसके बाद पुलिस गाड़ियों में तोड़फोड़ और मोटरसाइकिलों को भी आग लगा दी।
पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग किया तो भीड़ ने सोडा की बोतलें फेंककर आग लगा दी। इस दौरान पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।
पांच दिन की डेडलाइन के बाद कार्रवाई
दरगाह को हटाने के लिए पांच दिन की डेडलाइन दी गई थी। नोटिस पर कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई का फैसला किया। नगर निगम की टीम शुक्रवार शाम को गिराने का नोटिस लगाने पहुंची थी, जिसके विरोध में भीड़ इकठ्ठा हो गई।
यह भी पढे
http://www.sirafsachtv.com/archives/6109