महिला आरक्षण 2023
20 सितंबर 2023: महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाला नारीशक्ति वंदन विधेयक लोकसभा में पेश हो गया। इस बिल पर बुधवार को चर्चा होगी। विपक्ष के कई दलों ने मंगलवार को महिला आरक्षण से संबंधित विधेयक को ‘चुनावी जुमला’ करार दिया। उन्होंने कहा कि अन्य पिछड़े वर्गों (OBC) की महिलाओं को भी भागीदारी देकर सामाजिक न्याय सुनिश्चित किया जाना चाहिए। आंध्र उच्च न्यायालय ने प्राथमिकी रद्द करने संबंधी चंद्रबाबू नायडू की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा। केरल के सीएम ने कहा कि राज्य में निपाह का प्रकोप नियंत्रण में है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। झारखंड में कुर्मी आंदोलन के कारण झारखंड, ओडिशा में 11 ट्रेन रद्द हो गईं। वहीं, आठ के मार्ग में परिवर्तन किया गया। एशियाई खेल फुटबॉल में चीन ने भारत को 5-1 से हराया। देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें NBT ऑनलाइन के साथ।