न्यूक्लियर पावर से चांद के चारों तरफ चक्कर लगा रहा है चंद्रयान-3 का प्रोपल्शन मॉड्यूल

Chandrayaan-3 से फिर खुशखबरी आई है. चांद के चारों तरफ चक्कर लगा रहा चंद्रयान-3 का प्रोपल्शन मॉड्यूल (Propulsion Module) परमाणु तकनीक से ऊर्जा हासिल कर रहा है. यानी वह कई सालों तक चांद के चारों तरफ चक्कर लगाता रहेगा. अंतरिक्ष और चंद्रमा के नए रहस्यों को उजागर करता रहेगा.


ISRO की तरफ से नई खबर आई है. Chandrayaan-3 का प्रोपल्शन मॉड्यूल यानी PM परमाणु तकनीक यानी न्यूक्लियर तकनीक (Nuclear Technology) के जरिए ऊर्जा हासिल कर रहा है. एक अंग्रेजी अखबार को दिए गए बयान में एटॉमिक एनर्जी कमीशन के चेयरमैन अजित कुमार मोहंती ने इस बात की पुष्टि की.

अजित कुमार ने कहा कि भारत का न्यूक्लियर सेक्टर इसरो के इस महत्वपूर्ण अंतरिक्ष मिशन में शामिल था. जब इस बारे में इसरो वैज्ञानिकों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि प्रोपल्शन मॉड्यूल में दो रेडियोआइसोटोप हीटिंग यूनिट्स यह एक वॉट की ऊर्जा पैदा कर रहा है. इससे यान को चलते रहने के लिए जरूरी तापमान मिल रहा है.
चंद्रयान-3 के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पी. वीरामुथुवेल ने कहा कि इसरो भविष्य में परमाणु तकनीकों का इस्तेमाल अपने अंतरिक्ष में मिशन में करे. ताकि उसके रोवर और लैंडर ज्यादा समय तक काम कर सकें. RHU को विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर में इसलिए नहीं लगाया जा सका, क्योंकि इससे उनका वजन बढ़ जाता. इसलिए इस तकनीक को सिर्फ प्रोपल्शन मॉड्यूल में लगाया गया था. इसमें ISRO और भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) शामिल थे.

17 अगस्त को विक्रम लैंडर से अलग हुआ था प्रोपल्शन मॉड्यूल

17 अगस्त 2023 को जो प्रोपल्शन मॉड्यूल विक्रम लैंडर से अलग हुआ था. पहले उसकी लाइफ 3 से 6 महीने बताई जा रही थी. लेकिन अभी वो कई सालों तक काम कर सकता है. ये दावा किया था ISRO ने. अब यह समझ में आ रहा है कि आखिरकार परमाणु तकनीक की मदद से प्रोपल्शन मॉड्यूल कई सालों तक चांद के चारों तरफ चक्कर लगा सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

hi Hindi
X
error: Content is protected !!
सिर्फ सच टीवी भारत को आवश्यकता है पुरे भारतवर्ष मे स्टेट हेड मंडल ब्यूरो जिला ब्यूरो क्राइम रिपोर्टर तहसील रिपोर्टर विज्ञापन प्रतिनिधि तथा क्षेत्रीय संबाददाताओ की खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे:- 8764696848,इमेल [email protected]